Bihar Free Laptop Yojana Application: बिहार फ्री लैपटॉप पाने के लिए, ऐसे करें आवेदन

Bihar Free Laptop Yojana Application: बिहार सरकार ने राज्य के होनहार छात्राओं को जो 10वीं और 12वीं कक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण कर चुके है और कुशल युवा प्रशिक्षण में प्रवेश ले चुके है, उन्हें फ्री में लैपटॉप दे रही है। बिहार राज्य के जो भी छात्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले फ्री लैपटॉप पाना चाहते है वे बिहार फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन कर सकते है। कैसे आप बिहार फ्री लैपटॉप (Bihar Free Laptop Yojana) के लिए आवेदन कर सकते है, इसकी पूरी जानकारी आप आगे दी गयी जानकारी से प्राप्त कर सकते Table of Contents

क्या है Bihar Free Laptop Yojana

बिहार राज्य के मुख्यमंत्री ने फ्री लैपटॉप योजना की शुरुआत की है। इस योजना के अंतर्गत मेधावी छात्रों को निःशुल्क लैपटॉप वितरित किये जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं पास करके कुशल युवा प्रशिक्षण में एडमिशन लेने वाले छात्रों को फ्री लैपटॉप मिलेंगे। जिसके लिए सभी उम्मीदवार छात्रों को ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात लाभार्थी लिस्ट जारी की जाएगी। जिन छात्रों का नाम लाभार्थी लिस्ट में होगा केवल उन्हीं छात्रों को फ्री लैपटॉप का लाभ मिलेगा।

क्या है पात्रता

छात्रों को बिहार फ्री लैपटॉप योजना (Bihar Free Laptop Yojana) का आवेदन करने के लिए कुछ निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी जैसे कि-

  • उम्मीदवार बिहार राज्य के स्थायी नागरिक होने चाहिए।
  • छात्र ने बिहार के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से शिक्षा प्राप्त की हो।
  • बीपीएल परिवारों के छात्र आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र आवेदन हेतु पात्र होंगे।
  • छात्रों ने 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद कुशल युवा प्रशिक्षण में एडमिशन ले लिया हो।

जरूरी डॉक्युमेंट्स

छात्रों को Bihar Free Laptop Yojana का आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी जैसे कि-

  1. पासपोर्ट साइज फोटो
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. आधार कार्ड
  4. कौशल परीक्षण प्रमाण पत्र
  5. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  6. मोबाइल नंबर

ऐसे करें बिहार फ्री लैपटॉप के लिए आवेदन

बिहार फ्री लैपटॉप योजना आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पहले आधिकारिक वेबसाइट www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। जानिये क्या है पूरी प्रक्रिया –

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर New Applicant Registration पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
  • फॉर्म में पूरी गयी जानकारी भरें।
  • डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  • सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

उम्मीदवार ध्यान दें यदि आप बिहार फ्री लैपटॉप योजना से जुडी कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

क्या कृषि योग्य भूमि खरीदने के लिए लोन मिल सकता है

छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू,ऑनलाइन आवेदन की यह है अंतिम तिथि

UP BC Sakhi Yojana: हर महीने 4 हजार रुपये के लिये नये आवेदन शुरू, ऐसे करें पंजीकरण