LPG सिलेंडर मिलेगा 300 रुपये सस्ता: आधार कार्ड को सब्सिडी वाले बैंक खाते से लिंक करे, जाने पूरी प्रक्रिया
LPG सिलेंडर मिलेगा 300 रुपये सस्ता
आज के महंगाई के दौर में जब दुनियाभर में तेल और एलपीजी गैस की कीमते अपने रिकॉर्ड स्तर पर चल रही हैं तो आम आदमी के लिए ये खबर राहत भरी हो सकती है। अब से सब्सिडी लेने वाले ग्राहकों को एलपीजी गैस सिलेंडर की खरीद पर लगभग 300 रूपए तक की बचत होगी। सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से बहुत से परिवारों के लिए रसोई के खरचे में बचत होगी। जैसा की आप जानते होंगे की घरेलु रसोई गैस कुछ महीने पहले तक 594 रूपए प्रति सिलेंडर मिलता था जो कम समय में ही बढ़कर 884 रूपए का हो गया था। जिस से लोगों की रसोई का खरचा बहुत बढ़ गया था। ऐसे में सब्सिडी में बढ़ी हुई कीमत से 300 रूपए तक की छूट बहुत ही रहत भरी होगी। जिन लोगों के पास पहले से सब्सिडी की सुविधा मौजूद है उन्हें इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए उन्हें अपने सब्सिडी वाले खाते को अपने आधार कार्ड से लिंक करना पड़ेगा।
सिलेंडर में मिलने वाली सब्सिडी में हुई बढ़ोतरी
देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती ही जा रही कीमतों से काफी लोग परेशान थे । केंद्र सरकार ने नागरिकों की असुविधा को देखते हुए सब्सिडी के रूप में दी जाने वाली छूट को बढ़ाने का फैसला किया है। अब सब्सिडी लेने वाले ग्राहकों को पहले से अधिक छूट मिलेगी। कुछ समय से सिलेंडर की खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी कुल जमा 20 -30 रुपये ही रह गयी थी। जिसे अब फिर से बढाकर लगभग 300 रूपए तक कर दिया गया
जिन लोगों ने उज्ज्वला योजना के अंतरगत गैस सिलेंडर लिया है उन्हें इस सब्सिडी स्कीम से सबसे अधिक लाभ मिलेगा। जैसे की पहले उन्हें 174.86 रुपये की सब्सिडी मिलती थी जिसे अब बढाकर 312.48 रुपये कर दिया गया है। वहीँ घरेलु रसोई की खरीद पर पहले मिलने वाली 153.86 रुपये की सब्सिडी राशि को बढ़ाकर अब 291.48 रुपये कर दिया गया है।
यदि आप भी एलपीजी गैस सिलेंडर की खरीद पर 300 रूपए तक की सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप भी जल्द से जल्द अपने सब्सिडी वाले बैंक खाते को अपने आधार कार्ड से लिंक करवा लें।
Comments
Post a Comment