UP BC Sakhi Yojana: हर महीने 4 हजार रुपये के लिये नये आवेदन शुरू, ऐसे करें पंजीकरण
UP BC Sakhi Yojana की शुरुआत महिलाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को बैंकिग सेवाओं से संबंधी वित्तीय सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत सरकार के द्वारा ग्रामीण इलाकों में बीसी सखी तैनात की जाएगी। बीसी सखी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक के अंतर्गत दी जाने वाले वित्तीय सेवाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों को दूर दराज के क्षेत्रों में बैंकिग सेवाओं का लाभ प्राप्त करने नहीं जाना होगा। अब घर बैठे यूपी सरकार की इस स्कीम के तहत उन्हें वित्तीय सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। यूपी बीसी सखी योजना में शामिल होने के लिए महिलाओं को योजना में आवेदन करना होगा। पंजीकरण की प्रक्रिया को नीचे साझा किया गया है।
हर महीने 4 हजार रुपये के लिये नये आवेदन शुरू
इस योजना के अंतर्गत जो भी महिलाएं अपने लिए रोजगार प्राप्त करना चाहते है वह बीसी सखी बनने हेतु योजना में आवेदन कर प्रतिमाह के आधार पर 4 हजार रूपए तक की राशि कमा सकते है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह योजना यूपी सरकार के द्वारा शुरू की गयी है। इसके साथ ही बीसी सखी योजना के तहत घर घर जाकर लोगो को बैंकिग वित्तीय सेवाओं का लाभ प्रदान करके सेवाओं को और भी आसान बनाया जायेगा। योजना के तहत राज्य की 58 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार दिया जायेगा। यदि आप भी इस योजना में शामिल होना चाहते है तो उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से नए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इच्छुक लाभार्थी महिलाएं योजना में आवेदन कर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर सकती है।
UP BC Sakhi Yojana ऐसे करें पंजीकरण
- उत्तर प्रदेश BC सखी योजना में पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को अपने मोबाइल फ़ोन में UP BC SAKHI मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा।
- एप्लीकेशन डाउनलोड करने के पश्चात इसे ओपन करें।
- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
- इसके बाद आवेदक के मोबाइल फ़ोन में OTP प्राप्त होगा। इस OTP संख्या को वेरिफाई करें।
- अब आवेदन से संबंधित दिशा निर्देशों को पढ़ के Next ऑप्शन में क्लिक करें।
- नए पेज में आवेदक को दी गयी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करना है। और seve ऑप्शन में क्लिक करके अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अपलोड करे।
- अब आवेदक महिला से कुछ प्रश्न पूछे जायेंगे इन प्रश्नों के जवाब देकर सबमिट ऑप्शन में क्लिक करें।
- प्रश्नों के जवाब देने के बाद आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। चयनित किये गए उम्मीदवारों को योजना के तहत उनके मोबाइल फ़ोन संदेश भेजा जायेगा।
Comments
Post a Comment