up free laptop yojana registration 2021
UP Free Laptop Yojana Registration 2021: यूपी में बंटने वाले फ्री टैबलेट और स्मार्ट फोन का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। योगी सरकार युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट इसी माह बांटने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसके लिए जल्द ही सूची तैयार करा ली जाए।
मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक में अधिकारियों से कहा कि जिन बच्चों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित किए जाने हैं, उनकी सूची तैयार कर ली जाए, जिससे नवंबर माह के अंत तक स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी सरकार ने प्रदेश के 68 लाख छात्र-छात्राओं (यूजी और पीजी) को टैबलेट या स्मार्टफोन देने जा रही है।
UP Free Laptop Yojana: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से विद्यार्थियों के लिए फ्री लैपटॉप योजना शुरू की गयी है। इस स्कीम के तहत राज्य के दसवीं एवं बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुफ्त में लैपटॉप वितरण किया जायेगा। शिक्षा हेतु विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार के द्वारा यह एक नई पहल शुरू की गयी है। जिसमें विद्यार्थी अच्छे अंक हासिल करके स्कीम के तहत फ्री में लैपटॉप प्राप्त कर सकते है। स्कीम के अंतर्गत राज्य में लगभग 20 लाख से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों को यूपी फ्री लैपटॉप योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो यहाँ दी गयी स्कीम से जुड़ी जानकारी को अंत तक पढ़े।
फ्री लैपटॉप योजना आवेदन हेतु योग्यता
उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु छात्राओं के पास नीचे दी गई निम्न प्रकार की योग्यता होनी आवश्यक है।
- राज्य के 10th एवं 12th के विद्यार्थी फ्री लैपटॉप योजना हेतु पात्र है।
- मुफ्त लैपटॉप योजना हेतु दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को 65% अंक हासिल करने आवश्यक है।
- यूपी सरकार की इस योजना का लाभ केवल आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के विद्यार्थी प्राप्त कर सकते है।
- योजना हेतु आवेदन करने के लिए विद्यार्थी राज्य के मूल निवासी नागरिक होने चाहिए।
- विद्यार्थी योजना हेतु केवल ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
मुफ्त लैपटॉप योजना हेतु दस्तावेज
- मार्कशीट
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास स्थान प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई
यूपी फ्री लैपटॉप योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक लाभार्थी विद्यार्थियों को ऑनलाइन मोड में आवेदन करना होगा। यदि छात्र-छात्राओं के द्वारा ऑफलाइन मोड में आवेदन किया जाता है तो उनके आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जायेगाा
- UP Free Laptop Yojana आवेदन हेतु (up.nic.in) की ऑफिसियल वेबसाइट में जाएँ।
- वेबसाइट में जाने के पश्चात होम पेज में Apply Online के लिंक में क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज में स्कीम के लिंक में क्लिक करें।
- अगले पेज में प्राप्त आवेदन फॉर्म में दी गयी सभी जानकारी को दर्ज करें।
- सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद आवेदक को फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- और फॉर्म को submit करना होगा।
- इस तरह से उत्तर प्रदेश मुफ्त लैपटॉप योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।
Comments
Post a Comment