क्या है सरकार की ई- श्रम कार्ड योजना और इसके लाभ

 इन ई-श्रम कार्ड धारकों को मिलेगें 3000 रुपये, जानते हैं क्या है सरकार की योजना

ई-श्रम कार्ड के सम्बन्ध में सम्पूर्ण देश में कई तरह की बातें हो रही है और हर व्यक्ति इस योजना में शामिल हो रहा है। इस योजना के अंतर्गत कार्ड बनवाने वाले व्यक्ति कई प्रकार के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि सरकार की अग्रिम योजनाओं की बात करें तो इस योजना की गणना फिलहाल लाभों में सबसे ऊपर की जा सकती है। इस योजना के लिए  लोगों में उत्साह और रुचि इस कदर है कि अभी तक करोड़ों लोग इस योजना के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं।

इस योजना के बारे में यदि हम संक्षेप में विचार करें तो यह योजना श्रमिकों के डिजिटलीकरण करने से है। इस योजना से श्रमिकों को हर प्रकार की सुविधाएं आसानी से पहुंचायी जा सकती हैं। ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थियों को कई प्रकार के आर्थिक लाभ भी दिए जाएंगे। इस योजना योजना के सम्बन्ध में एक बड़ी ही लाभ वाली महत्वपूर्ण सूचना   आ रही है जिसे जानकर आप निश्चित ही खुश होंगे।

ई-श्रम कार्ड योजना से जुड़ने वाले हर किसी को कई प्रकार के लाभ देने के इरादे सरकार कर है और इसके लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं बना रही है। सरकार ने यह साफ कर दिया है कि ई-श्रम योजना से में पंजीकृत सभी श्रमिकों को अनेक लाभ दिए जाएंगे जैसे 2 लाख तक का बीमा किसी दुर्घटना होने पर , हर महीने हजारों का आर्थिक भत्ता , स्वास्थ्य सेवाओं में वरीयता , श्रम के अवसर और वाजिब मानदेय ,ऐसी हर योजना का लाभ सबसे पहले जो गरीबों के लिए हो।

कुलमिलाकर अनेकों लाभ देने की योजना सरकार ने बना रखी है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में उत्तर प्रदेश के लगभग १.५ अर्थात डेढ़ करोड़ श्रमिकों को आर्थिक भत्ता एक एक हजार रूपया उनके बैंक खातों में भेजा गया है। आगे प्रतीक्षा है कि सरकार कब ई-श्रमिक कार्ड योजना में पंजीकृत लाभार्थियों के लिए फायदे के बाकी कार्य करती है।

एक और भी महत्वपूर्ण बात जो सामने आ रही है वह यह है कि १००० रूपया आर्थिक भत्ता देने के साथ साथ केंद्र व राज्य सरकारें अब ई-श्रम योजना के अंतर्गत पंजीकृत  लाभार्थियों को 3000 पेंशन देने पर विचार कर रही हैं। आपको बता दें कि यह  पेंशन हर किसी कार्ड बनवाने वाले व्यक्ति को नही दी जाएगी। यह पेंशन खास रूप से उन्ही को ही दी जाएगी जो कम से कम 60 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके है।

Comments

Popular posts from this blog

छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू,ऑनलाइन आवेदन की यह है अंतिम तिथि

UP BC Sakhi Yojana: हर महीने 4 हजार रुपये के लिये नये आवेदन शुरू, ऐसे करें पंजीकरण

Solar Rooftop Yojana: सोलर पैनल लगवाने पर सरकर दे रही है 40% सब्सिडी, जानिए कैसे करें आवेदन