Posts

Showing posts from February, 2022

क्या कृषि योग्य भूमि खरीदने के लिए लोन मिल सकता है

  खेती की जमीन खरीदने के लिए 80 प्रतिशत लोन कैसे लें? किसानों के बीच जैविक खेती का क्रेज बढ़ रहा है, लेकिन देश में आज भी काफी भूमिहीन किसान मौजूद हैं, इसलिए उन किसानों की मदद करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया  आगे आया है।  भारत में जैविक खेती की ओर लोगों का रूझान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में भूमिहीन किसानों की मदद करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सबसे आगे आया है। अब छोटे और भूमिहीन किसान भी बहुत आसानी से खेती कर सकेंगे, क्योंकि एसबीआई किसानों को जमीन खरीदने के लिए लोन देगी। यदि आप भी खेती करने के इच्छुक हैं और आपके पास कम जमीन है या फिर जमीन नहीं है, तो आप भारतीय स्टेट बैंक  की एक बहुत ही खास स्कीम का लाभ उठा सकते हैं, जिसका नाम लैंड परचेज स्कीम है।  इस स्कीम के अंतर्गत आसानी से खेती के लिए भूमि क्रय कर सकते हैं। तो   इस स्कीम के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं। क्या है लैंड परचेज स्कीम एसबीआई कृषि भूमि खरीदने के लिए 85% तक लोन दे रही है। इसमें लोन की राशि वापसी की अवधि 1 से 2 साल के बाद शुरू होगी। इस लोन को चुकाने के लिए 7 से 10 साल का समय मिल सक...