क्या कृषि योग्य भूमि खरीदने के लिए लोन मिल सकता है

 खेती की जमीन खरीदने के लिए 80 प्रतिशत लोन कैसे लें?

किसानों के बीच जैविक खेती का क्रेज बढ़ रहा है, लेकिन देश में आज भी काफी भूमिहीन किसान मौजूद हैं, इसलिए उन किसानों की मदद करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया  आगे आया है। 

भारत में जैविक खेती की ओर लोगों का रूझान लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में भूमिहीन किसानों की मदद करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया सबसे आगे आया है। अब छोटे और भूमिहीन किसान भी बहुत आसानी से खेती कर सकेंगे, क्योंकि एसबीआई किसानों को जमीन खरीदने के लिए लोन देगी।

यदि आप भी खेती करने के इच्छुक हैं और आपके पास कम जमीन है या फिर जमीन नहीं है, तो आप भारतीय स्टेट बैंक  की एक बहुत ही खास स्कीम का लाभ उठा सकते हैं, जिसका नाम लैंड परचेज स्कीम है।  इस स्कीम के अंतर्गत आसानी से खेती के लिए भूमि क्रय कर सकते हैं। तो   इस स्कीम के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।

क्या है लैंड परचेज स्कीम

एसबीआई कृषि भूमि खरीदने के लिए 85% तक लोन दे रही है। इसमें लोन की राशि वापसी की अवधि 1 से 2 साल के बाद शुरू होगी। इस लोन को चुकाने के लिए 7 से 10 साल का समय मिल सकता है।

लैंड परचेज स्कीम का उद्देश्य? 

एसबीआई की लैँड परचेज स्कीम  का मुख्य उद्देश्य यह है कि छोटे और सीमांत किसानों को खेती करने के लिए भूमि खरीदने में सहायता मिल सके। खास बात यह है कि खेती करने वाले ऐसे लोग भी लैंड परचेज स्कीम के अंतर्गत लोन लेकर जमीन क्रय कर सकते हैं, जिनके पास पहले से खेती के लिए कृषियोग्य भूमि नहीं है।

लैंड परचेज स्कीम के लिए पात्रता 

ऐसे छोटे और सीमांत किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास 5 एकड़ से कम असिंचित भूमि है।

यदि किसी किसान के पास 2.5 एकड़ से कम सिंचित भूमि है, तो वह भी लोन लेकर कृषि भूमि खरीद सकता है।

कृषि कार्य करने वाले भूमिहीन मजदूर भी लैंड परचेज स्कीम के अंतर्गत भूमि खरीदने के लिए लोन ले सकते हैं।

कृषि के लिए भूमि क्रय करना हुआ आसान, एसबीआई दे रही है लोन

लोन के  आवेदक  व्यक्ति का कम से कम 2 साल का लोन रीपेमेंट का रिकॉर्ड होना चाहिए।

एसबीआई कृषि भूमि क्रय के लिए अन्य बैंक से प्राप्त लोन के ग्राहकों के आवेदन पर भी विचार कर सकता है।

आवेदक पर किसी अन्य बैंक का लोन बकाया नहीं होना चाहिए।

लैंड परचेज स्कीम के अंतर्गत लोन राशि

 इस स्कीम के अंतर्गत लोन के लिए आवेदन करने पर बैंक द्वारा भूमि के मूल्य का आंकलन किया जाएगा। इसके बाद कृषि भूमि के कुल मूल्य का 85 प्रतिशत तक लोन मिल सकता है।लोन लेकर क्रय की  जाने वाली कृषि भूमि लोन की राशि चुकाने तक बैंक के पास बंधक रहेगी। जब लोन की रकम का भुगतान हो जायेगा, तो उस जमीन को बैंक द्वारा मुक्त कर दिया जाएगा.

लैंड परचेज स्कीम में लोन चुकाने की अवधि

इस स्कीम के अंतर्गत लोन लेने पर 1 से 2 वर्ष का फ्री समय मिलता है। यदि जमीन को खेती के लिए उपयुक्त करना है, तो बेंक द्वारा 2 वर्ष का समय मिलता है और यदि ज़मीन पहले से ही विकसित भूमि है, तो उसके लिए 1 एक वर्ष का फ्री समय मिलता है।

इसके अलावा समय पूरा होने पर छमाही किस्त के द्वारा लैंड परचेज स्कीम के अंतर्गत लिए गए लोन का रीपेमेंट करना पड़ता है। लोन लेने वाला व्यक्ति 9-10 साल में रीपेमेंट कर सकता है

Comments

Popular posts from this blog

छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू,ऑनलाइन आवेदन की यह है अंतिम तिथि

UP BC Sakhi Yojana: हर महीने 4 हजार रुपये के लिये नये आवेदन शुरू, ऐसे करें पंजीकरण