UP Bhulekh: किसान अब खसरा खतौनी नकल और भी आसानी से देख पाएँगे, जानें क्या है तरीका

UP Bhulekh: यूपी सरकार ने अब सभी किसानों को बुलेख और खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन चेक करने की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है। यूपी भूलेख और खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन चेक करने के लिए सरकार द्वारा एक पोर्टल का निर्माण किया गया है। जिसके माध्यम से आसानी से सभी किसान अब खसरा खतौनी नक़ल पहले की तुलना में आसानी से देख पाएंगे। कैसे आप उत्तर प्रदेश भूलेख ऑनलाइन देख सकते है जानिये आगे दी गयी जानकारी के माध्यम से –

क्या है UP Bhulekh

यूपी भूलेख उत्तर प्रदेश राज्य में रहने वाले लोगो की भूमि का लेखा-जोखा होता है। जिसमें जमीन से जुडी समस्त जानकारी लिखी होती है। यूपी भूलेख खसरा खतौनी किसी भी व्यक्ति के लिए उक्त जमीन या भूमि का मालिक होने का सत्य प्रमाण होती है। भूलेख खसरा खतौनी में मालिक का नाम, खसरा नंबर आदि अनेक जानकारी लिखी होती है।

क्या है लाभ

अब उत्तर प्रदेश राज्य के सभी भूमिधारक एवं किसान घर बैठे आसानी से अपना भूलेख और खसरा खतौनी की नकल ऑनलाइन देख सकते है। खसरा खतौनी की नकल को मोबाइल फोन एप्प या आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आसानी से देखा जा सकता है। किसी भी नागरिक को अब यूपी भूलेख से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है घर बैठे देख सकेंगे अपनी जमीन सबंधी समस्त जानकारी। पहले किसानों को जमीन से जुडी हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए पटवारी कार्यालय या तहसील में जाना पड़ता था लेकिन अब कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। भूलेख खसरा खतौनी के माध्यम से जमीन के असली मालिक का पता लगाया जा सकता है।

ऐसे देखें यूपी भूलेख खसरा खतौनी

उत्तर प्रदेश राज्य के सभी किसान अब यूपी भूलेख खसरा खतौनी (UP Bhulekh Khasra Khatauni) को ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते है। क्या है यूपी भूलेख खसरा खतौनी चेक करने की पूरी प्रक्रिया जानिये दी गयी जानकारी में –

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर खतौनी की नकल देखें के विकल्प पर क्लिक करें।
  • कैप्चा कोड भरें।
  • जनपद, ग्राम और तहसील चुने।
  • चार प्रकार से खसरा/ गाटा संख्या द्वारा खोजें, खाता संख्या द्वारा खोजें,  खातेदार के नाम के द्वारा खोजें,  नामांतरण दिनांक से खोजें – किसी भी एक विकल्प का चयन करके आप भूलेख खसरा खतौनी चेक कर सकते है।
  • भूलेख खसरा खतौनी आपके सामने खुलकर आ जाती है।
  • ऐसे यूपी भूलेख खसरा खतौनी देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

क्या कृषि योग्य भूमि खरीदने के लिए लोन मिल सकता है

छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू,ऑनलाइन आवेदन की यह है अंतिम तिथि

UP BC Sakhi Yojana: हर महीने 4 हजार रुपये के लिये नये आवेदन शुरू, ऐसे करें पंजीकरण