प्रधानमंत्री आवास योजना और उसकी शर्तें
प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक ऐसी योजना है जिसमें शहरी गरीबों को 31 मार्च 2022 तक 2 करोड़ सस्ते घर बनाकर आवास देने का लक्ष्य है। यह आवास योजना दो प्रकार की है एक में शहरी गरीबों के लिए और दूसरी आवास योजना ग्रामीण गरीबों के लिए है। इस योजना के अंतर्गत घर में शौचालय, बिजली कनेक्शन, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन जैसी कई सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। अब तक इस योजना में कुल 112 लाख मकानों की मांग है लेकिन कुल 88 लाख घरों को ही मंजूरी दी गई है। प्रधान मंत्री आवास योजना भारत सरकार द्वारा एक प्रकार का विशेष प्रयास है जो 31मार्च 2022 तक सभी पात्र नागरिकों के लिए आवास प्रदान करने का इरादा रखती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र नागरिकों को एक घर मिल सकता हैं या अपने घरों को बनाने, खरीदने, मरम्मत करने के लिए वित्तीय अनुदान मिल सकता है। यदि कोई प्रधान मंत्री आवास योजना योजना का लाभ लेना चाहता हैं तो यह निश्चित करना है कि वह 2021-22 के लिए आवेदन करने से पहले इस योजना की पात्रता की शर्तों को पूरा करता हैं। दो इस योजना के लिए पात्र होने की निम्न शर्तें हैं:...