मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के किसानों को एक और राहत दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ और बारिश प्रभावित किसानों की मदद के लिए तत्काल फसल क्षतिपूर्ति दिए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जिन किसानों को अभी तक फसल की क्षतिपूर्ति नहीं मिली है, उन्हें चिन्हित कर तत्काल भुगतान कराया जाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जाय। जिन किसानों की फसल बाढ़ और बारिश से खराब हुई है, उसकी क्षतिपूर्ति जरूर की जाए। इस काम को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से किया जाए। गौरतलब है कि योगी सरकार अभी तक बारिश से नुकसान झेल रहे किसानों को राहत देने के लिए 3 अरब 84 करोड़ रुपये की सहायता जारी कर चुकी है। इससे प्रदेश भर के 11 लाख 44 हजार किसानों को फायदा पहुंचेगा। हाल ही में योगी सरकार ने 29 जिलों के बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों के लिए एक अरब दो करोड़ 63 लाख 76346 रुपये की एक किस्त जारी की थी, जिसका लाभ ललितपुर, खीरी, बहराइच, बलरामपुर, जालौन सहित 29 जिलों के 2,98,496 किसानों को मिलना ह...